फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four acres of land cain

चार बीघा जमीन के लिए भाई की हत्या

Wed, 18 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Mar 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
पिढ़ौरा के गांव गरकटू में जमीन के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने छोटे को फरसा मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए आगरा लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने जेठ समेत अन्य घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पंचायत हो रही थी।
विज्ञापन

गरकटू निवासी मुन्नालाल (35) और मुरारीलाल (50) के बीच चार बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। सोमवार रात दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। मारपीट हुई। मुरारीलाल ने फरसे से मुन्नालाल के सिर पर प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घरवाले उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घरवाले शव लेकर लौट आए। मंगलवार सुबह जानकारी पुलिस को दी। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने जेठ मुरारीलाल समेत अन्य परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में मंगलवार देर शाम तक पंचायत चलती रही। एसओ पिढ़ौरा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed