{"_id":"6057827f8ebc3eda731b9b42","slug":"found-dead-body-of-confectioner-hanging-on-tree-mainpuri-news-agr485529316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला हलवाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला हलवाई का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला दनू निवासी हलवाई का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दनू निवासी ओमप्रकाश सिंह सक्सेना (45) हलवाई का काम करता था। रविवार सुबह करीब चार बजे वह जाग गया और घर के बाहर पढ़ रहे बच्चों से समय पूछने के बाद खेत की ओर चला गया।
करीब छह बजे ग्रामीणों ने ओमप्रकाश का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका देखा। जानकारी पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। हालांकि परिजन ओमप्रकाश की मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
----
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था ओमप्रकाश
गांव में चर्चा है कि ओमप्रकाश आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शायद इस कारण उसने खुदकुशी की है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पत्नी के अलावा ओमप्रकाश के तीन पुत्र और एक पुत्री है। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।