फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former treasurer of Aam Aadmi Party trapped in fraud police arrested

UP: धोखाधड़ी में फंस गए आम आदमी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 09:15 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत के पूर्व कोषाध्यक्ष धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। ये मामला वर्ष 2013 का है। इस मामले में कोर्ट ने पूर्व कोषाध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 

विज्ञापन
Former treasurer of Aam Aadmi Party trapped in fraud police arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत के पूर्व कोषाध्यक्ष गौरव राय को थाना न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देहली गेट निवासी गौरव राय को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2013 में कमला नगर के एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बेटे की रेलवे में नौकरी के नाम पर रुपये लिए गए। मगर, नौकरी नहीं लग सकी। बाद में रुपये देने में आनाकानी की गई। मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। इस मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हुए।
विज्ञापन


आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर आरोपी के बारे में कई और शिकायतीपत्र वायरल हो रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री के नाम भी पत्र भेजा गया था। आप के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी का कहना है कि गौरव राय अब पार्टी में नहीं हैं। वह दूसरी पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed