फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former SP MLA Rameshwar Singh will remain in jail second bail application canceled

Etah: अखिलेश के करीबी सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह को कोर्ट से नहीं मिली राहत, दूसरी जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 16 Mar 2023 10:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 10:03 PM IST
सार

सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव अभी जेल में हैं। उनके द्वारा जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई गई थी, जिसे निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Former SP MLA Rameshwar Singh will remain in jail second bail application canceled
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की दूसरी जमानत अर्जी भी निरस्त कर दी गई है। विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए में यह अर्जी प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन


रामेश्वर सिंह के विरुद्ध थाना मलावन में गांव आसपुर निवासी सद्दीक ने 22 जून 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसकी और उसके भाई की जमीन रामेश्वर सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह आदि लोगों ने हड़प ली। 29 मई 2021 को मुझे पकड़कर अपने धान मिल में ले गए। मेरे गले में अंगोछा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। मरणासन्न हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन


जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार सिंह ने अपना आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि थाने की रिपोर्ट के मुताबिक अभियुक्त रामेश्वर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। जिनका लंबा आपराधिक इतिहास है। इनकी मनोवृत्ति अपराधी व भू माफिया की है। जमानत पर रिहा होने पर जमानत का दुरुपयोग करेंगे। राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के कारण गवाहों को डरा-धमका कर निष्पक्ष विचारण को प्रभावित करेंगे। इसे दृष्टिगत रखते हुए जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed