फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Chief Engineer Under Scanner Vigilance Finds Assets Disproportionate to Income After Two-Day Raid

UP: नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता के आवास पर रेड, आय से 200 गुना किया खर्च; दो दिन चली छापेमारी

Sat, 28 Feb 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल के मेरठ स्थित आवास पर विजिलेंस की दो दिन चली छापेमारी में आय से 200 गुना अधिक खर्च के साक्ष्य मिले। टीम को 17 लाख से अधिक के लग्जरी सामान, 27.70 लाख के गहने और 10 बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन का विवरण मिला है।

विज्ञापन
Former Chief Engineer Under Scanner Vigilance Finds Assets Disproportionate to Income After Two-Day Raid

विस्तार

फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल के मेरठ स्थित आवास पर विजिलेंस की दो दिन चली छापेमारी में आय से 200 गुना अधिक खर्च के साक्ष्य मिले। टीम को 17 लाख से अधिक के लग्जरी सामान, 27.70 लाख के गहने और 10 बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन का विवरण मिला है।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल के मेरठ स्थित घर पर आगरा विजिलेंस ने दो दिन तक कार्रवाई की। इस दौरान टीम को घर में 17 लाख रुपये से अधिक के सुख -सुविधा के सामान और बैंक खातों की जानकारी मिली है। राकेश ने अपनी आय से 200 गुना खर्च किया और अब उसका हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। टीम साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में रिटायर हो चुके नगर निगम फिरोजाबाद के मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल पर आगरा विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान विजिलेंस आगरा और मेरठ सेक्टर की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो दिन तक आरोपी के मेरठ के शास्त्रीनगर क्षेत्र में स्थित घर पर छापा मारा था।

 
विज्ञापन

राकेश मित्तल फिरोजाबाद के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि बड़े जिलों में भी रहे थे। अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने अवैध तरीके से काफी धन अर्जित किया। उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बाद शासन के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विजिलेंस टीम की 26 व 27 फरवरी को उनकेे घर पर छापे की कार्रवाई में टीम को 17 लाख रुपये से अधिक के सामान इस्तेमाल होते मिले। इसके अलावा वह 27.70 लाख रुपये के गहनों के बारे में भी नहीं बता पाए। आरोपी के 10 बैंक खातों से किए गए लाखों के लेनदेन का भी उनके पास कोई लेखाजोखा नहीं मिला। सभी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपपत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed