फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Bar Council President Dr. JK Pathak is no more, wave of mourning

Agra News: नहीं रहे बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेके पाठक, शोक की लहर

Thu, 12 Feb 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Former Bar Council President Dr. JK Pathak is no more, wave of mourning
डॉ. जेके पाठक
आगरा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, आगरा कॉलेज विधि संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष और अधिवक्ता समाज में ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. जेके पाठक का बुधवार सुबह बीमारी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे परिवार और अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विभिन्न बार एसोसिएशनों ने शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 1940 में जन्मे डॉ. जेके पाठक की प्रारंभिक शिक्षा एटा से हुई थी। उच्च शिक्षा डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिक्षण संस्थानों से प्राप्त की। 1963 में आगरा कॉलेज के विधि विभाग से एलएलबी किया। 1972 में कॉलेज में ही विधि विभाग में अध्यापक नियुक्त हुए। 1998 में विभागाध्यक्ष और विधि संकाय के डीन बने। 30 साल तक शिक्षण कार्य कर 2020 में सेवानिवृत हुए।
विज्ञापन

वह 1980 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए। 1987 में उपाध्यक्ष चुने गए और 1990 में अध्यक्ष बने। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विधि सम्मेलनों में विधिक विषयों पर विचार रखे। वर्ष 2015 में उन्होंने ‘द कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ आगरा’ की स्थापना की। उनके विधिक, शैक्षणिक व सामाजिक योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ की महापरिषद में सदस्य नामित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed