{"_id":"5efb5cef8ebc3ea07b2ae88b","slug":"forgery-in-education-department-two-teachers-posted-in-two-districts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में अनामिका जैसा फर्जीवाड़ा: दो शिक्षकों की दो-दो जिलों में तैनाती, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में अनामिका जैसा फर्जीवाड़ा: दो शिक्षकों की दो-दो जिलों में तैनाती, जांच के आदेश
Wed, 01 Jul 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:06 AM IST
सार
वित्त एवं लेखाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट बीएसए को दी
विज्ञापन
फर्जी शिक्षिका प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग आगरा में दो ऐसे शिक्षक तैनात मिले हैं जिनकी तैनाती दूसरे जिलों में भी है। जांच में पता चला है कि इनमें से एक मनोज कुमार की तैनाती कासगंज में भी है। संतोष कुमारी की तैनाती कन्नौज में भी है। अनामिका शुक्ला जैसे इस फर्जीवाड़े का पता चलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने जांच के आदेश दिए हैं।
वित्त एवं लेखाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इन शिक्षकों के बारे में रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी है। प्रारंभिक तौर पर की गई जांच पड़ताल में मनोज कुमार की तैनाती सैंया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, जाजऊ के सहायक अध्यापक के पद पर होने के साथ कासगंज में भी है। दोनों जगह पर्सनल एकाउंट नंबर (पैन) एक ही दिया गया है। हालांकि जन्मतिथि, आधार संख्या, नियुक्ति तिथि और खाता संख्या अलग-अलग हैं।
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात
विज्ञापन
संतोष कुमारी एत्मादपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, मितावली के सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती कन्नौज में भी मिली है। दोनों जगह एक ही पैन कार्ड दिया गया है। दोनों जगह जन्मतिथि (20 फरवरी 1968) भी एक ही है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार है: बीएसए
दो शिक्षकों के नाम आगरा के साथ अन्य जिलों में होने की रिपोर्ट वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से प्राप्त हुई है। दोनों शिक्षकों के अभिलेख मंगाकर देखे जाएंगे। मामले की जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है। -राजीव कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
शासन के निर्देश पर जांच में खुला मामला
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद पूरे प्रदेश में शिक्षकों के दस्तावेज की जांच की जा रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत आगरा में वित्त एवं लेखाधिकारी पंकज कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के दस्तावेज की जांच की। वेतन वितरण का ब्योरा भी देखा गया। इसी में यह मामला सामने आया।
शिक्षिका की नियुक्ति 1999 से
शिक्षिका संतोष कुमारी की जिले में नियुक्ति की तिथि 27 मार्च 1999 और कन्नौज में 15 नवंबर 1999 से है। वहीं शिक्षक मनोज कुमार की जिले में दो जनवरी 2006 से है और कासगंज में नियुक्ति 25 जून 2013 से है।