फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department issued notices for recovery of Rs 18.66 crore from JP Infratech

पेड़ न लगाने पर जेपी इन्फ्रा से होगी 18 करोड़ की वसूली

Tue, 04 Jun 2019 07:28 AM IST
राजेश सैनी अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 04 Jun 2019 07:28 AM IST
सार

-यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी इन्फ्राटेक ने नहीं लगाए पौधे, वन विभाग ने भेजा नोटिस
-आगरा, मथुरा में जेपी को डिवाइडर पर लगाने थे झाड़ीदार और किनारों पर छायादार पेड़
-दस दिन में पैसे जमा करने का वक्त दिया

विज्ञापन
Forest department issued notices for recovery of Rs 18.66 crore from JP Infratech
फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर आठ साल में भी हरियाली नहीं पनपी तो इसे बनाने वाली कंपनी जेपी इन्फ्राटेक से 18.66 करोड़ रुपये की वसूली के लिए वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। छह लेन के यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर जेपी इन्फ्राटेक को 24 हजार पेड़ लगाने थे। वन विभाग ने धनराशि जमा करने के लिए कंपनी को दस दिन का वक्त दिया है।

विज्ञापन


अगस्त, 2012 में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। 2011-12 में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और प्रदेश सरकार के वन विभाग के साथ हुए करार के मुताबिक जेपी इन्फ्राटेक को 9.123 हेक्टेयर वन भूमि के बदले 24 हजार पेड़ लगाने थे। एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 2-3 लेयर में छायादार पौधे और सेंट्रल बर्ज पर झाड़ीदार पौधे लगाए जाने थे। जेपी इन्फ्राटेक ने सेंट्रल बर्ज पर झाड़ीदार पौधे लगाए हैं, लेकिन किनारों पर पौधे नहीं लगाए। वन विभाग की कमेटियों के निरीक्षण में एक्सप्रेसवे पर पौधे नहीं लगे पाए गए तो 2018 में यह मामला फिर खुल गया।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद आगरा जोन के वन संरक्षक जावेद अख्तर ने जेपी इन्फ्राटेक से 18.66 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नोटिस भेजे हैं। वन विभाग इस रकम से एक्सप्रेसवे के किनारे खुद पेड़ लगवाएगा। कंपनी के कार्रवाई न करने पर अपर प्रधान वन संरक्षक अभय कुमार सिंह ने जेपी इन्फ्राटेक को दस दिनों में पैसे जमा कराने के लिए लिखा है। कंपनी के पैसे जमा न करने पर प्रदेश शासन ही कार्रवाई तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसदीय कमेटी ने एक्सप्रेसवे पर बताई थी पेड़ों की जरूरत

संसदीय कमेटी ने एक्सप्रेसवे पर बताई थी पेड़ों की जरूरत
ताजमहल के पीलेपन के संबंध में बनाई गई अश्वनी कुमार की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की संसदीय कमेटी ने आगरा दौरे में स्पष्ट कहा था कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पेड़ नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक ने भी अपनी रिपोर्ट में पाया कि 25,752 पौधे लगाने का दावा किया गया है, लेकिन पांच फीसदी पौधे भी यहां नहीं दिखाई दे रहे। इन रिपोर्ट के बाद वन विभाग ने 24 हजार पेड़ लगाने के लिए 18.66 करोड़ रुपये का नोटिस दिया।

एक्सप्रेसवे के किनारे जेपी इन्फ्राटेक को पौधे लगाने थे, लेकिन यहां पौधे नहीं लगे हैं। नियम के मुताबिक पौधरोपण के लिए जेपी इन्फ्रा को 18.66 करोड़ रुपये देने होंगे। एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 24 हजार पेड़ लगाने हैं। -जावेद अख्तर (वन संरक्षक, आगरा जोन)

इस दौरान ये अधिकारी रहे तैनात
यमुना एक्सप्रेस वे के बनने के दौरान से लेकर नोटिस भेजे जाने के बीच आगरा में वन संरक्षक के पद पर विभाष रंजन, सुनील चौधरी, विष्णु सिंह, विश्वजीत बनर्जी, पीपी सिंह और रमेश कुमार पांडेय तैनात रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने नियमों में ढील का फायदा उठाया और पौधे नहीं लगाए। इस दौरान मॉनीटरिंग भी लचर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed