फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreigners were surprised to see horses and camels in large numbers.

Agra News: बड़ी तादाद में घोड़े और ऊंट देख आश्चर्य में पड़े विदेशी

Wed, 22 Oct 2025 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Foreigners were surprised to see horses and camels in large numbers.
बाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमस्ते दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी दुनिया के मंचों पर नमस्ते के अंदाज में दिखती हैं। मंगलवार को बटेश्वर के पशु मेले में लंदन के पर्यटक पहुंचे... अंग्रेजी में अभिवादन किया तो सेल्वी हाथ जोड़ कर बोली 'नमस्ते' । सेल्वी का यह अंदाज मेले के व्यापारी और किसानों के दिल को छू गया। चंबल सफारी के भ्रमण को आए लंदन के पर्यटकों ने बटेश्वर की मंदिर शृंखला के मंगलवार को दर्शन किए। इसके बाद बटेश्वर का पशु मेला देखने पहुंचे। बड़ी तादाद में घोड़े और ऊंट देख कर आश्चर्य में पड़ गए। लंदन के एंटीलो, ट्रंपलो, जुवेल, पाेएक, स्ट्रांग, ग्रेंटो, सेल्वी ने अपने गाइड गजेन्द्र डागर के माध्यम से घोड़ों और ऊंटों के बारे में जाना। रेगिस्तान का जहाज ऊंट की कहावत के बारे में उत्सुकता से सुना। लग्जरी कारों से भी घोड़े मंहगे होने, उनकी रफ्तार, खूबसूरती और नाच के बारे में जानकर हेरत में पड़ गये।
विज्ञापन


वहीं, बटेश्वर मेले में ऊंट और घोड़े खूब बिके हैं। मंगलवार से मेला सिमटने लगा है। घोड़े लेकर व्यापारी पुष्कर के मेले का रुख करने लगे हैं। पुष्कर का मेला बुधवार से शुरू हो रहा है। जबकि दो दिन बाद शुरू हो रहे गढ़ मुक्तेश्वर के मेले का रुख गधा और खच्चर के साथ व्यापारी करने लगे हैं। खच्चर और गधों का झुंड लेकर निकलने लगे हैं। यही वजह है कि मेला सिमटने लगा है। कानपुर के असलम, बदायूं के जुनैद ने बताया कि भाड़ा मिलते ही पुष्कर मेला पहुंच जाएंगे। उनके कई साथी निकल भी लिए। बटेश्वर का मेला अच्छा बिका है। जालौन के मुकीम, इलाहाबाद के सलीम, मथुरा के नवल ने बताया कि गधा कम आए थे, कम बिके हैं, खच्चर जरूर बिके हैं। अब गढ़ मुक्तेश्वर के मेले में अपनी मवेशी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed