{"_id":"5bfa6525bdec2241b5202ef2","slug":"foreign-woman-fraud-with-young-man-of-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, मदद के करके फंस गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, मदद के करके फंस गया युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के एक युवक को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। विदेशी महिला ने युवक से 63 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने भारत दौरे पर आने की बात कहकर रुपये अपने खाते में डलवाये थे।
पीड़ित युवक के अनुसार विदेशी युवती ने कहा था कि उसके पास रुपये कम पड़ गए हैं। एयरपोर्ट पर उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
थाना सुरीर के गांव कराहरी निवासी दिनेश कुमार पुत्र सुबोध कुमार के पास फेसबुक पर विदेशी महिला जैशी जोनापन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। फेसबुक फ्रेंड बनी महिला से दिनेश की एक माह तक बातचीत भी होती रही।

रो रोकर मांगी मदद
बाद में महिला ने अपना मोबाइल नंबर भी उसे दे दिया और बातें की। कुछ दिन बाद महिला ने कहा कि वो भारत घूमने आ रही है। उसने युवक के व्हाट्सएप पर अपनी हवाई जहाज की टिकट भी भेजा।
22 नवंबर को युवती ने अपने मोबाइल नंबर से फोन किया और बताया कि वो भारत आ गई है। रुपये की कमी होने की वजह से उसे एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने पकड़ लिया है। महिला ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई।
विदेशी महिला फोन पर रोने लगी और रुपये भेज कर मदद की गुहार लगाई। महिला ने दिनेश को बैंक का खाता नंबर बताया। उस खाते में दिनेश ने 62500 रुपये डाल दिए। अब महिला का मोबाइल व फेसबुक एकाउंट बंद है। दिनेश ने इसकी शिकायत सुरीर पुलिस से की है।