फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for the murder of daughter, father found life imprisonment

बेटी की हत्या करने वाले पिता को आजीवन कारावास

Thu, 18 Jul 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
for the murder of daughter, father found life imprisonment
मथुरा। पति-पत्नी के विवाद मेें अपनी छह साल बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने वाले पिता को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पिता पर अपने एक पुत्र की भी हत्या करने का आरोप है। इस संबंध पत्नी ने थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

राधा की नगरी कामा भरतपुर राजस्थान निवासी सुरेन्द्र का अपनी पत्नी फूलवती से विवाद चल रहा था। पत्नी फूलवती अपने मायके खड़वाई सिकंदरा आगरा में अपनी छह वर्ष की पुत्री लक्ष्मी के साथ रह रही थी। पति सुरेन्द्र अपने दो पुत्रों भरत और गजेन्द्र को साथ लेकर 11 अप्रैल 2017 को पत्नी फूलवती के पास गया था, इसके बाद बेटी लक्ष्मी को अपने साथ ले आया।
विज्ञापन

पति ने बेटी लक्ष्मी को बरसाना से छाता रोड पर गांव आजनौख के पास मारकर कुएं में फेंक दिया। बरसाना पुलिस को अगले दिन 12 अप्रैल 2017 को बच्ची का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने अज्ञात में लिखा-पढ़ी कर उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सुरेन्द्र ने अपनी बहन सरोज को बेटी लक्ष्मी की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद 07 मई 2017 को बच्ची के शव से मिले कपड़ों व फोटो आदि से उसकी शिनाख्त की गई। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट न्यायाधीश डा. बब्बू सारंग द्वारा की गई।

बुधवार को न्यायाधिकारी द्वारा सुरेन्द्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी गोवर्धन सिंह यादव ने बताया कि अभियुक्त वारदात के बाद से ही जेल में है। अभियुक्त सुरेन्द्र ने न्यायालय में स्वीकार किया था कि उसने अपने एक पुत्र भरत को भी मार कर कीठम झील में फेंक दिया था। बताते हैं कि इसमें सारे गवाह पक्ष द्रोही हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed