{"_id":"5fa6e7ce8ebc3e9bbf6b4620","slug":"food-safty-sempile-mainpuri-news-agr4671714149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावा, पनीर, बर्फी और लड्डू के नमूने लेकर जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावा, पनीर, बर्फी और लड्डू के नमूने लेकर जांच को भेजे
विज्ञापन
भोगांव में एक दुकान पर नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव/मैनपुरी। दिवाली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को भोगांव में जांच अभियान चलाया। इस दौरान छह खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज गए।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भोगांव पहुंची। यहां टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे। टीम ने नरेश बाबू मिष्ठान भंडार से सोन पपड़ी, जय शिव जलपान भोग से पनीर और रंगीन छैना, गोपाल जी मिष्ठान भंडार से मावा, बालाजी मिष्ठान भंडार से बर्फी, सुरेश बाबू मिष्ठान भंडार से बूंदी का लड्डू का नमूना लिया।
वहीं चार किलो रंगीन सॉस और जलेबी नष्ट कराई। इसके बाद टीम ने जीटी रोड स्थित सरस्वती ढाबा और श्याम ढाबा का भी निरीक्षण किया। बिना लाइसेंस के ढाबा संचालित करने पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है। टीम ने निरीक्षण के दौरान इस दौरान तहसीलदार अजीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा मौजूद रहे।