फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Safety and Drugs Department has seized 80 tin palm oil and four drums of mustard oil

नकली की आशंका: 80 टीन पाम ऑयल और चार ड्रम सरसों का तेल किया सीज

Sun, 02 Oct 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

त्योहार पर मिलावट का खेल जोरों पर चलता है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में कई जगर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कई जगह से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। 
 

विज्ञापन
Food Safety and Drugs Department has seized 80 tin palm oil and four drums of mustard oil
कार्रवाई करती हुई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। टोल टैक्स से गुजरने वाले वाहनों की रोककर चेकिंग की गई। वाहनों से सप्लाई को जा रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कुल नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भजे गए हैं।
विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में मुनक्के का नमूना राहुल किराना स्टोर शिकोहाबाद से लिया गया। साबूदाने का नमूना राकेश कुमार शिकोहाबाद से संकलित किया। भावनगरी गठिया नमकीन, जो कि मां चामुंडा ट्रेडर्स आगरा से तिपहिया वाहन द्वारा जनपद में लाई जा रही थी। इसका नमूना खाद्य निरीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा भरा गया। मखाने का नमूना, जो कि  शिवम ट्रेडर्स आगरा से आ रहा था। खाद्य निरीक्षक रवि भान सिंह ने नमूना लिया है। विद्या डेयरी नगला डूंगर से आ रहे भैंस का दूध का नमूना लेकर टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: फिरोजाबाद जेल में बंद कैदी को प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ पड़ी भारी, आफत में पड़ गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला में भेजे गए नमूने

आगरा से शिकोहाबाद में आरएम इंटरप्राइजेज पर आ रही पाम ऑयल की 80 टीन को सीज कर दिया, इसमें 1400 किलो तेल था। साथ ही यह नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। विकास एंटरप्राइजेज से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। यह शिव ट्रेडर्स लोहामंडी आगरा को ले जाया जा रहा था। टीम ने चार ड्रम में सरसों के तेल सीज कर दिया गया। उमेश शर्मा के द्वारा एसके ट्रेडर्स आगरा से ले जाया जा रहा नमूना फैट्सप्रेड और तिल तेल का नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।

ये भी पढ़ें -  सेना भर्ती मेला: 'अग्निवीर' बनने के लिए किया शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन, आगरा में पकड़े गए 115 अभ्यर्थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed