फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   food poisoining

प्रसाद के लड्डू खाकर एक-एक कर बेहोश होकर गिरने लगे महिलाएं और बच्चे

Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
food poisoining
शमसाबाद (आगरा)। राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित मिवरिया के समीप स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों, महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की बुधवार की रात प्रसाद का लड्डू खाने से हालत बिगड़ गई। बच्चों, महिलाओं को बेहोश होकर गिरते देख अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर बीमारों को कस्बे के निजी हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया। इनमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ईंट भट्ठे पर बिहार के नवादा जिले के मजदूर काम करते हैं। मजदूरों ने बताया कि बुधवार की शाम सभी काम निपटाकर अपनी झोपड़ी में बैठे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति ने प्रसाद के लड्डू बांटे थे। लड्डू खाने के करीब आधे घंटे बाद मजदूरों की हालत बिगड़ने लगी। मजदूर, महिलाएं और बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे। इस पर भट्ठे पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

इनमें से सत्येंद्र (8), खुशबू (12), गनेश (6), बच्चू (50), सौदागर (18), अमित (12), स्वाती (8), मुस्कान (5), रति देवी (45), राम जतन (55), बिरजू (45), सोनू (20), अमृत (10), पल्लवी (4), रानी (6), भोलू (5) समेत 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. बीएस जादौन में बताया कि सभी फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसने लडडू खाने को दिए हैं, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed