फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog: Vehicles slow to a crawl due to zero visibility, trains and flights delayed

कोहरा : दृश्यता शून्य होने से रेंगकर चले वाहन, ट्रेनें-फ्लाइटें भी लेट

Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fog: Vehicles slow to a crawl due to zero visibility, trains and flights delayed
नेशनल हाईवे पर रविवार को कोहरा पड़ने के कारण वाहन रेंगते दिखाई दिए। अमर उजाला
आगरा। गलनभरी सर्दी ने रविवार को लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। इसकी वजह से अहमदाबाद-बंगलूरू से आगरा आने वाली फ्लाइटें देरी से पहुंचीं। वहीं, वंदेभारत-शताब्दी जैसी कई ट्रेनों का शेड्यूल भी बिगड़ गया। कोहरे के चलते रात और सुबह के समय चलने वाली रोडवेज की बसों की रफ्तार भी धीमी रही। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के बावजूद गलन और ठंड का असर बरकरार रहा। शाम होते ही तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने अगले तीन दिन तक घने कोहरे के बीच सुबह और रात बीतने का अनुमान जताया है। नए साल से पहले अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कैंट-बनारस वंदेभारत 5 घंटा 20 मिनट देरी से हुई रवाना

कोहरे की वजह से रविवार को आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस 5 घंटा 20 मिनट देरी से रवाना हो सकी। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी 5 से 3 घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। इसके अलावा पटना-कोटा एक्सप्रेस 5 घंटा 9 मिनट, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 5 घंटा 4 मिनट, नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 3 घंटा 40 मिनट, अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 4 घंटा 46 मिनट देरी से आगरा पहुंची। इसके अलावा भी कई ट्रेेनें लेट रहीं इससे हजारों यात्रियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed