फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog brakes the wheels of trains, they arrive late

Agra News: ट्रेनों के पहिये में लगा कोहरे का ब्रेक, देरी से पहुंचीं

Sun, 05 Jan 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fog brakes the wheels of trains, they arrive late
कोहरे में सुबह के समय जंक्शन के गुजरती मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन । - फोटो : कोहरे में सुबह के समय जंक्शन के गुजरती मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन ।
कासगंज। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थामी। लंबी दूरी की गाड़ियां तय समय से जंक्शन पर नहीं पहुंचीं। ये ट्रेनें तीन घंटे से अधिक की देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को चार ट्रेनें जंक्शन पर विलंब से आईं। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस यात्रियों को दिक्कत हुईं। शुक्रवार को रात में शुरू हुआ घना कोहरा शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते आगरा फोर्ट से राम नगर जाने वाली ट्रेन रात 1: 05 बजे के स्थान पर 2:17 बजे, बांद्रा कानपुर सेंट्रल रात 1: 45 बजे के स्थान पर 4:16 बजे, जयपुर गोमती नगर एक्सप्रेस रात 3:43 बजे के स्थान पर सुबह 6:59 बजे, कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 7:38 बजे के स्थान पर 9:48 बजे जंक्शन पर पहुंची। ऐसे में यात्री रात के समय जंक्शन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हुए। वहीं, कोहरे का असर रोडवेज की बस सेवाओं पर दिखा। दिल्ली सुबह 4:30 बजे जाने वाली पहली बस सेवा 30 मिनट विलंब से रवाना हुई। 5:30 बजे जाने वाली बस को निरस्त कर दिया गया। कई अन्य बसें भी विलंब से रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed