{"_id":"6a04bfba53a90be8f703ea6d","slug":"flying-squad-catches-mass-cheating-at-college-during-university-semester-exams-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं मिली गड़बड़ी, सचल दल ने एक काॅलेज में पकड़ी सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं मिली गड़बड़ी, सचल दल ने एक काॅलेज में पकड़ी सामूहिक नकल
Wed, 13 May 2026 11:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 13 May 2026 11:49 PM IST
सार
काॅलेज में परीक्षा समाप्त होने से करीब आधा घंटा पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पैक कर दिए गए थे, जबकि नियमानुसार परीक्षा का पूरा समय समाप्त होने के बाद ही कॉपियां पैक की जाती हैं। इस पर सचल दल ने एतराज जताया तो कॉलेज प्रबंधन के लोग बहाने करने लगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय के सचल दल ने शहर के 10 महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेरागढ़ के रामहरी महाविद्यालय में सामूहिक नकल पकड़ी गई। जगनेर के गुरु निरंजन दास महाविद्यालय में परीक्षा समाप्त होने से आधा घंटे पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं को पैक किया जा चुका था। दोनों कॉलेजों की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी गई है।
सचल दल को जगनेर स्थित गुरु निरंजन दास महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही मिली। इस कॉलेज में परीक्षा समाप्त होने से करीब आधा घंटा पहले ही उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पैक कर दिए गए थे, जबकि नियमानुसार परीक्षा का पूरा समय समाप्त होने के बाद ही कॉपियां पैक की जाती हैं। इस पर सचल दल ने एतराज जताया तो कॉलेज प्रबंधन के लोग बहाने करने लगे। इसके बाद सचल दल ने रामहरी महाविद्यालय का जायजा लिया। यह केंद्र पहले ही निरस्त किया जा चुका है, लेकिन केवल छात्राओं के लिए परीक्षा कराई जा रही थी।
वह भी सामूहिक नकल करते हुए पाई गईं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छात्राओं के लिए विवि की ओर से ये सुविधा की गई थी कि छात्राएं केंद्र का बदलाव नहीं होगा। अभी मामला संज्ञान में आया नहीं है। सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी इस केंद्र पर अनियमितता का मामला सामने आया था, अब जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी।