फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flying squad accused of demanding bribe during checking in degree college in Agra

Agra News: डिग्री कॉलेज की परीक्षाओं में उड़नदस्ते मांग रहे रिश्वत, छात्राओं से की अभद्रता; कुलपति से शिकायत

Thu, 10 Aug 2023 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

आगरा में डिग्री कॉलेज की परीक्षाओं में चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते द्वारा रिश्वत मांगने और छात्राओं से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। कुलपति से इसकी शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Flying squad accused of demanding bribe during checking in degree college in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष परीक्षा के दौरान केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे उड़नदस्ते पर रिश्वत मांगने और परीक्षा दे रही छात्राओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष की ओर से विश्वविद्यालय की कुलपति से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


मामला राजा एसपी सिंह डिग्री कॉलेज, आगरा का है। केंद्राध्यक्ष के मुताबिक सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक बीए तृतीय वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इस दौरान उड़नदस्ता केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचा। दस्ते में तीन पुरुष सदस्य थे, कोई महिला सदस्य नहीं थी। सदस्यों ने कहा कि वह कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे हैं, रिपोर्ट सही लगवानी है तो 30 हजार रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत देने से मना करने पर एक सदस्य अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जिस कक्ष में छात्राओं की परीक्षा चल रही थी, उसमें जाकर छात्राओं की गलत तरीके से तलाशी लेने लगे। पुरुष सदस्यों की ओर से तलाशी लिए जाने का विरोध किया गया तो सदस्य ने स्टाफ के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कॉलेज को काली सूची में डालने की धमकी दी। कुलपति से उड़नदस्ता के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'

जांच कराई जाएगी

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद उड़नदस्ते के समन्वयक से रिपोर्ट मांगी गई। उनके मुताबिक उड़नदस्ता केंद्र पर पहुंचा तो गेट बंद था। देर में खुला। अंदर पहुंचने पर दस्ते को सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। छात्राओं से अभद्रता का आरोप गलत बताया गया। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed