{"_id":"59fafa044f1c1b78548ba75b","slug":"flowers-rate-high-in-agra-due-to-municipality-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव से आई फूलों पर 'बहार', शादी वालों पर पड़ी महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव से आई फूलों पर 'बहार', शादी वालों पर पड़ी महंगाई की मार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार के सहालग में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला पहले से महंगी है। यह महंगाई निकाय चुनाव से आई है। कारण है फूलों की डिमांड का बढ़ जाना। उम्मीदवारों के गले में फूलों के हार पड़ रहे हैं।
गली गली में प्रत्याशी हैं, इसलिए फूल भी खूब चाहिएं। इससे फूल महंगे हो गए हैं। दूल्हे का सेहरा भी महंगा है। इससे फूल विक्रेताओं की चांदी हो रही है।
आम दिनों में 60 से 70 रुपये किलो बिकने वाले गुलाब का फूल 150 रुपये किलों के भाव से बिक रहा है। इसकी माला तो आसमान के दाम छू रहीं हैं। एक माला की कीमत 500 से 1500 तक है। वहीं दूल्हे का फूलों वाला सेहरा तो जितना उसके चेहरे की चमक बढ़ाता है। उतने ही उसके दाम चमक रहे हैं।
एक सेहरे की कीमत 600 से 1200 रुपये तक है। गेंदा सहित अन्य फूलों के दामों में चढ़ाव आ गया है। मंहगे होने के बाद भी लोग दुल्हन की डोली से लेकर नेताजी की गाड़ी तक खूब इनसे सजवा रहे हैं।

चुनाव कार्यालय सजवाने का आर्डर
मदिया कटरा स्थित फूल विक्रेता रमेश ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले सहालग के सीजन में फूलों के दाम थोड़े बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार चुनाव भी हैं। तो इनकी मांग और ज्यादा बढ़ गई है।
कई प्रत्याशियों ने अपने कार्यालय के उद्घाटन से पहले उसे सजवाने का आर्डर दिया है। इनके लिए गेंदा की मांग है। गुलाब के फूल की माला स्वागत के लिए खूब खरीदी जा रही हैं। मांग के अनुसार फूल नहीं आने से किसानों से फूल ऊंचे दामों से खरीदना पड़ता है।