{"_id":"5fbbf47c8ebc3eefba413a36","slug":"flower-kasganj-news-agr469127390","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालगी सीजन में महंकेगा फूलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालगी सीजन में महंकेगा फूलों का कारोबार
विज्ञापन
कासगंज में एक दुकान पर रखे फूल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संकट के बीच फूल विक्रेताआें को कारोबार के महकने की पूरी उम्मीद है। कारोबारियों इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। बाहरी जनपदों से फूल मंगाने के लिए ऑर्डर भी भेजे जा चुके हैं ताकि आवश्यकता के अनुसार फूलों की उपलब्धता हो सके।
लॉकडाउन लग जाने से अप्रैल माह व मई माह में अन्य कारोबारों की तरह फूलों का कारोबार भी काफी प्रभावित हुआ। विवाह आयोजनों के निरस्त हो जाने या फिर सादगी के साथ संपन्न होने से फूलों से होने वाली सजावट के ऑर्डर निरस्त हो गए, जिससे विक्रेताओं एवं सजावट करने वाले कारीगरों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
अब देवोत्थान एकादशी से बंदिशों के बीच सहालग शुरू होने जा रहा है। इस सीजन मेें मात्र 12 शुभ मुहूर्त है, लेकिन इन मुहूर्तों में लगभग 1500 विवाह आयोजन होने की संभावना है। इन आयोजनों में होने वाली फूलों की सजावट के लिए आयोजकों ने अपने ऑर्डर बुक कराना शुरू कर दिए हैं। ऑर्डर मिलने से फूल विक्रेताओं की उम्मीद बंधी है।