{"_id":"6a2e541019fc1c80e102439b","slug":"flights-to-hyderabad-will-now-be-available-from-jewar-airport-not-agra-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा को झटका: अब जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी हैदराबाद की उड़ान, बंगलूरू फ्लाइट के संचालन में भी बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा को झटका: अब जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी हैदराबाद की उड़ान, बंगलूरू फ्लाइट के संचालन में भी बदलाव
Sun, 14 Jun 2026 12:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 PM IST
सार
बंगलूरू फ्लाइट भी दो जुलाई से सप्ताह में केवल पांच दिन ही चलेगी, जबकि पूर्व में हर दिन बंगलूरू के लिए इंडिगो की फ्लाइट उपलब्ध थी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : ANI
विस्तार
आईटी क्षेत्र में हैदराबाद-सिकंदराबाद में काम कर रहे आगरा और इसके आसपास के जिलों के लोगों का आना-जाना अब मुश्किल भरा हो जाएगा। 16 जून से आगरा से हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से चलेगी। इससे हैदराबाद जाने के लिए आगरा के युवाओं और अन्य यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट जाना होगा। उनके आने-जाने में मुश्किल के साथ दो से तीन घंटे का अतिरिक्त समय भी बढ़ जाएगा।
खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि आगरा से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान थी, लेकिन 16 जून से यह जेवर एयरपोर्ट से उपलब्ध होगी। आगरा से सीधी उड़ान नहीं मिलेगी। इसी के साथ बंगलूरू फ्लाइट भी दो जुलाई से सप्ताह में केवल पांच दिन ही चलेगी, जबकि पूर्व में हर दिन बंगलूरू के लिए इंडिगो की फ्लाइट उपलब्ध थी।
नवी मुंबई से आगरा के बीच तीन दिन उड़ान है। इससे पहले 29 मार्च को आगरा-अहमदाबाद उड़ान बंद कर दी गई थी। पहले चार शहरों हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई, अहमदाबाद के लिए फ्लाइट आगरा से ही उपलब्ध थीं, लेकिन 16 जून से केवल दो शहर नवी मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें ही रहेंगी।
विज्ञापन
उड़ानें बंद होने से घट गए यात्री
इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद उड़ान को मार्च में बंद करने के बाद अप्रैल और मई माह में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के आंकड़ों में इस साल अप्रैल में 147 फ्लाइट आईं, जबकि बीते साल 198 विमान आए थे। इसी तरह इस बार अप्रैल में 19,577 यात्री आए थे, जबकि बीते साल अप्रैल में 22,375 यात्री पहुंचे थे। 12.5 प्रतिशत यात्रियों की कमी एक माह में ही हो गई है।