{"_id":"68c3a39c0bc58b39d30ac481","slug":"flat-scam-shocker-rs-11-lakh-fraud-in-noida-ghaziabad-victim-still-waiting-for-justice-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में 28 लाख 94 हजार रुपये का फ्लैट...सस्ते के चक्कर में फंस गया आगरा का युवक, गवां बैठा रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में 28 लाख 94 हजार रुपये का फ्लैट...सस्ते के चक्कर में फंस गया आगरा का युवक, गवां बैठा रकम
Fri, 12 Sep 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:07 AM IST
सार
आगरा के युवक को गाजियाबाद में सस्ते फ्लैट का लालच दिया गया। उससे 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : एक्स@ohshinbhat
विस्तार
आगरा के एक युवक को गाजियाबाद में सस्ते फ्लैट का लालच देकर नोएडा के दो युवक और एक युवती ने ठग लिया। उससे चेक के जरिये कई बार में 11 लाख 18 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद भी न फ्लैट मिला और न ही रुपये वापस हुए। हरीपर्वत थाने में पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
मथुरा रोड हलवाई की बगीची निवासी शकील अहमद ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आजाद चाैधरी (निवासी सी-45 द्वितीय तल सेक्टर-2 नोएडा) व वैभव जैन ( निवासी एससी-1, टेक जोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट) और स्वाति जैन वर्ष 2015 में घर पर आए। तीनों ने खुद को राइस प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म में भागीदार बताया।
तीनों ने कहा कि हमारी फर्म आर्गेनिक होम्स योजना के नाम से गाजियाबाद में अपार्टमेंट बना रही है, जिसमें बेहद सस्ते फ्लैट बने हैं। एक फ्लैट 28 लाख 94 हजार रुपये में आवंटन कर रही है। उन्हें तीनों ने आर्गेनिक होम्स अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 1501 खरीदने के लिए राजी कर लिया। उन्होंने 1 जुलाई 2015 को चेक से एक लाख रुपये एडवांस लेकर फ्लैट आवंटन कर दिया। तय किया कि 2019 तक बैनामा कर कब्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने कई बार में 2018 तक कुल 11 लाख 18 हजार 626 रुपये ले लिए। भुगतान फर्म के खाते में कराए। बाकी के रुपये फ्लैट का बैनामा करते समय देने के लिए कहा। समय पूरा होने पर वह फ्लैट पर कब्जे और बैनामा करने की कई बार कहते रहे लेकिन आरोपी टालते रहे। मार्च 2025 में रुपये वापस करने से भी मना कर दिया गया।