फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flames blazed with strong wind throughout the day

पूरे दिन तेज हवा के साथ धधकीं आग की लपटें

Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Flames blazed with strong wind throughout the day
कासगंज के नमैनी में जलते बिटौरे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के पांच गांव में मंगलवार को आग की चिंगारी ने तांडव मचाया। पटियाली के गांव रानी डामर में आग से सर्वाधिक क्षति हुई है। यहां 39 कच्चे मकान, झोंपड़ियां, पशुओं के घेर आग की चपेट में आ गए। वहीं पहलोई और नमैनी, मंडनपुर में खलियानों में आग से गेहूं की फसलें जल गईं। पचास बीघा से अधिक गेहूं की फसलों के जलने का आंकलन किया गया है। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में जुटी रहीं लेकिन एक साथ कई गांव में आग की घटना होने के कारण दमकल समय से नहीं पहुंच सकीं। आग की क्षति का राजस्व टीमें आकलन कर रही हैं।
विज्ञापन

रानीडामर गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे अग्निकांड की घटना हुई। यहां गांव के उदयवीर सिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी । तेज हवाओं के कारण चिंगारी अन्य झोंपड़ियों तक पहुंच गई। सूचना दमकल विभाग को दी। आरोप है कि दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने निजी नलकूपों व अन्य संसाधनों से लगभग 4 घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। तीन पशु भी आग से जलकर झुलस गए। वहीं नगला पहलोई में गेहूं की फसल में आग लग गई। नौ किसानों की करीब लगभग 40 बीघा से अधिक गेहूं फसल जल गई। इसके अलावा तीसरी घटना सहावर क्षेत्र के गांव मंडनपुर में हुई। यहां हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ग्रामीण गोपाल की 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं गांव नमैनी में अज्ञात कारणों से बुर्जी बिटौरों में आग लगी। वहीं मल्लाह नगर में पांच झोंपड़ियां जल गईं और लहसुन की फसल जल गई। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सभी तहसीलों के अधिकारी व राजस्व टीमें मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed