{"_id":"61ebafabd815a678be03cd08","slug":"five-vehicles-collided-on-agra-lucknow-expressway-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों समेत पांच वाहन टकराए, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों समेत पांच वाहन टकराए, 11 लोग घायल
Sat, 22 Jan 2022 12:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:48 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात को घने कोहरे के कारण दो बसों समेत पांच वाहन टकराए। हादसे में बसों में सवार 11 घायल हो गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात को ट्रैवलर मिनी बस को डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे आ रही डीसीएम और दो ट्रक भी टकरा गए। हादसे में दोनों बसों में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि हादसा घने कोहरे का कारण हुआ है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार रात को तकरीबन 11 बजे आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ। सूचना पर थाना फतेहाबाद और डौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मिनी बस में 20 सवारियों में से पांच लोग घायल हुए हैं। डबल डेकर में सवार छह सवारियों को मामूली चोटें लगी हैं। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन द्वारा किनारे कर दिया गया है।
विज्ञापन