Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five patients of asthma, heart and cold diarrhea died

Agra News: अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 06 Feb 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Feb 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Five patients of asthma, heart and cold diarrhea died
अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 466 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बारिश के बाद सर्द हवाओं के चलने से मौसम में गलन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी जुकाम, अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के मरीजों की दिक्कत भी बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया से पीड़ित पांच मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 466 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। घिरोर के गांव नगला मई निवासी 50 वर्षीय रामगोपाल को सांस लेने में दिक्कत होने पर सोमवार की रात परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर निवासी 80 वर्षीय महाराज सिंह को कोल्ड डायरिया की दिक्कत होने पर सोमवार की रात परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अग्रवाल निवासी 60 वर्षीय महेश चंद्र अस्थमा के मरीज थे मंगलवार को उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर निवासी फूल सिंह की 52 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगला रते निवासी 70 वर्षीय रेशमा देवी को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed