{"_id":"611fb7708ebc3e79987e3237","slug":"five-lakh-rupees-stolen-in-policeman-s-house-agra-news-agr5044033177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के घर में पांच लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के घर में पांच लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह स्थित एक मकान में चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अल?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ड्यूटी पर गए पुलिसकर्मी के घर से चोर बीस हजार की रुपये नकदी और पांच लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। ड्यूटी से लौटने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मी को वारदात की जानकारी हो सकी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला नगला करन सिंह गली नंबर पांच में दिनेश कुमार पुत्र हरी प्रसाद अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। मूलरूप से मथुरा जनपद के गांव त्रिहा निवासी दिनेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है। दिनेश के बच्चे और पत्नी कुछ दिन पूर्व गांव चले गए थे। उनकी ड्यूटी पीआरबी नंबर 0679 थाना लाइनपार क्षेत्र में है।
बृहस्पतिवार रात दिनेश मकान का ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया। देर रात चोरों ने मकान के जंगला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और करीब 20 हजार रुपये की नकदी और तकरीबन पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर दिनेश को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेश कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित से तहरीर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।