फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five lakh rupees stolen from behind the cashier in state bank incident caught in CCTV mathura news

मथुरा: बैंक में कैशियर के पीछे से पांच लाख की रकम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना  

Fri, 13 May 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 06:24 PM IST
सार

कैशियर रुपयों की गड्डी मशीन पर रखने के बाद अन्य लोगों के काम में लग गया, तभी एक युवक ने रुपये चोरी कर लिए। मामले में बैंक प्रबंधक की ओर से तहरीर दी गई  है।
 

विज्ञापन
Five lakh rupees stolen from behind the cashier in state bank incident caught in CCTV mathura news
मांट की भारतीय स्टेट बैंक में पांच लाख की चोरी के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा मांट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैश काउंटर से पांच लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी की जानकारी होते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की। कैश काउंटर में पीछे से चोरी करते हुए पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 

विज्ञापन


बैंक में काउंटर चार पर कैशियर अमित कुमार बैठे थे। मांट राजा निवासी अवधेश कुमार ने पांच लाख रुपये काउंटर पर जमा किए। कैशियर ने रुपये  मशीन में लगा कर गिन लिए। इस दौरान दो हजार रुपये का एक नोट खराब निकल आया। उसने पांच लाख रुपये की रकम का बंडल नोट गिनने की मशीन पर रख दिया और अन्य लोगों के रुपये जमा-निकासी करने लगा। 
विज्ञापन

सीसीटीवी के अनुसार एक युवक पीली शर्ट पहने काउंटर के पीछे से आया और उसने हाथ बढ़ा कर बहुत जल्दी रुपयों का बंडल नोट गिनने की मशीन से उठा लिया और रुपयों को शर्ट के अंदर करता हुआ जल्दी से निकल गया। कुछ देर बाद कैशियर ने रुपयों को देखा तो वहां रुपये नहीं थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सीओ नेत्रपाल सिंह, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम एवं नौहझील थाना प्रभारी प्रदीप कुमार बैंक पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी की।  घटना के बारे में बैंक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह यादव ने मांट पुलिस को तहरीर दी है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राम शंकर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

कैशियर की संलिप्तता तो नहीं ?

कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह घटना होना बैंक कैशियर की संलिप्तता की ओर संकेत कर रही है। आखिर कैशियर को रुपये उठाता चोर कैसे दिखाई नहीं दिया। इसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

दी गई तहरीर

बैंक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कैश काउंटर से पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

जल्द होगा खुलासा 

थाना प्रभारी राम शंकर गौतम ने बताया कि स्टेट बैंक के प्रबंधक ने पांच लाख रुपये कैश काउंटर से चोरी होने की तहरीर दी है। सभी बिंदुओ से जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed