{"_id":"6b029d3101637ec74d01aaff","slug":"five-injured-after-wedding-guests-are-attacked-over-dispute-about-children-bus-seats-in-agra-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बरातियों पर हमला: सीट को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, बड़ों में चले लाठी-डंडे और सरिया; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बरातियों पर हमला: सीट को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, बड़ों में चले लाठी-डंडे और सरिया; पांच घायल
Sun, 22 Nov 2026 01:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:13 PM IST
सार
बस में बच्चों की सीट को लेकर हुए विवाद के बाद लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बच्चों के बीच सीट पर बैठने को लेकर बस में हुआ मामूली विवाद रविवार तड़के खूनी संघर्ष में बदल गया। टप्पल से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बरात के लोगों को ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा स्थित विकास नगर में घेरकर हमला कर दिया गया। बघेल डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने बरातियों पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में छत्रपाल, लोकेश, गौरव और योगेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विकास नगर निवासी छत्रपाल अपने मामा के लड़के लक्की की शादी में परिवार के साथ गए थे। बरात के लौटते समय बस में बच्चों के बीच सीट पर बैठने को लेकर बुआ के लड़के निरंजन से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर बच्चों के पिता पवन और योगेश के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बस के रुकते ही देख लेने की धमकी देने लगे। आरोप है कि बस में मौजूद पवन ने अपने साथियों को शहदरा में बरात पहुंचने की सूचना दे दी। निरंजन, टिंकू, पवन और बंटी समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार सुबह करीब चार बजे बरात के विकास नगर पहुंचने पर बघेल डेयरी के पास मौजूद निरंजन, टिंकू, पवन, बंटी व अन्य दबंगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद अचानक लाठी डंडों व लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। मारपीट से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान छत्रपाल, लोकेश, गौरव कुमार, टीनू, अभिषेक लहूलुहान हो गए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार है।