{"_id":"5ef338798ebc3e43053a3c60","slug":"five-fake-teachers-absconding-guilty-of-sit-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड 2004-05 फर्जीवाड़ाः एसआईटी जांच के दोषी पांचों फर्जी शिक्षक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड 2004-05 फर्जीवाड़ाः एसआईटी जांच के दोषी पांचों फर्जी शिक्षक फरार
Wed, 24 Jun 2020 04:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:57 PM IST
सार
दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अभी भी शिथिल
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री पर जालसाजी कर नौकरी हासिल कर चुके 91 में से पांच शिक्षक दोषी पाए जा चुके हैं। न्यायालय से इन्हें राहत नहीं मिली। उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू की।
तीन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जबकि दो के खिलाफ कार्रवाई शिथिल है। हालांकि फर्जी पाए गए पांचों शिक्षक फरार हो चुके हैं और उनके मोबाइल बंद हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।
अनामिका प्रकरण में जांच तेज, तत्कालीन डीसी से पुलिस ने की एक घंटे पूछताछ
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर माह में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिक्षक फर्जीवाड़े की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी। इन 91 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाद में उच्च न्यायालय के निर्देश पर फिर बहाली हुई।

उसके बाद से बेसिक शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहा है। न्यायालय में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने तर्क रखे। जिसमें पांच शिक्षकों का फर्जीवाड़ा स्पष्ट हो गया, जबकि 86 की सुनवाई विचाराधीन है।
फर्जी पाए गए पांचों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के बाद बीएसए ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दिए। अमांपुर, गंजडुंडवारा और सोरों के खंड शिक्षाधिकारी तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं, जबकि सहावर और सिढ़पुरा के दो शिक्षकों पर कार्रवाई अभी नहीं हुई है। फिलहाल पांचों शिक्षक फरार हैं। संबंधित थानों की पुलिस उनके खिलाफ दबिशें दे रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संबंधित थानों की पुलिस विवेचना कर फर्जी शिक्षकों की तलाश कर रही है- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।