फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-day training begins at Krishi Vigyan Kendra, information on modern agricultural techniques given

Agra News: कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी

Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five-day training begins at Krishi Vigyan Kendra, information on modern agricultural techniques given
बिचपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में मंगलवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। पहले दिन 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों को आधुनिक कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. धर्वेंद्र सिंह चौहान ने देशी गायों की उन्नत नस्लों, उनके संरक्षण एवं नस्ल सुधार की वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उद्यान विशेषज्ञ अनुपम दुबे ने मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, इसकी व्यावसायिक संभावनाओं तथा कम लागत में अतिरिक्त आय अर्जित करने के उपाय बताए। वहीं, शस्य विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने एकीकृत फसल प्रणाली की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण और संसाधनों के समुचित उपयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम की जा सकती है। इससे कृषि अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed