फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five bighas of wheat crop burnt by a single electric spark

बिजली की एक चिंगारी से जली पांच बीघा गेंहू की फसल

Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five bighas of wheat crop burnt by a single electric spark
नवीगंज/बेवर। थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी में बुधवार की सुबह तड़के बिजली के तार में हुए फाल्ट से निकली चिंगारी ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को पल भर में जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी राजेश्वरी देवी ने पांच बीघा में गेहूं की फसल की थी। बुधवार की तड़के करीब 3:30 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में फाल्ट की चिंगारी ने फसल को चपेट में ले लिया। तेज हवा ने आग को भड़काने का काम किया और कुछ ही देर में आग ने फसल को चपेट में ले लिया। जानकारी होने के बाद राजेश्वरी देवी व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आग को मिट्टी व पानी डालकर बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया। लेकिन तब तक पांच बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता ने अग्निकांड में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। हादसे की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed