फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five arrested for stunting in cars by friends at son of businessman birthday party in Agra

UP: जन्मदिन पर भौकाल बनाने सड़क पर उतरा कारोबारी का बेटा, फिर पुलिस से हुआ सामना; छह कारें सीज, पांच गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 01:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 01:40 PM IST
सार

आगरा में कारोबारी का बेटा अपने जन्मदिन पर भौकाल बनाने दोस्तों के साथ सड़क पर उतरा। फिर उसका सामना पुलिस से हुआ। पुलिस ने छह कारें सीज कर दी। साथ ही पांच को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Five arrested for stunting in cars by friends at son of businessman birthday party in Agra
Agra: कारोबारी के बेटे के जन्मदिन पर कार पर स्टंट करने वाले पांच युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मार्बल कारोबारी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में दोस्तों ने कारों से स्टंट किया। छह कारों का काफिला बनाया। हूटर और म्यूजिक बजाते हुए सड़क पर निकले। कोई कार की छत से निकला था तो कोई खिड़की से बाहर की ओर लटका। मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले तो वायरल हो गए। पुलिस तक मामला पहुंचने पर कार्रवाई की गई। छह कारें सीज कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। बर्थडे बॉय की बीकॉम की परीक्षा होने की वजह से उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि ईंट मंडी क्षेत्र के रहने वाले मार्बल कारोबारी के बेटे सचिन त्यागी का जन्मदिन था। इस पर दोस्तों ने पार्टी का ये तरीका अपनाया। इससे दूसरों की नहीं, उनकी खुद की जान को भी खतरा हो सकता था। मामले में पांच के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उनकी छह कारों को सीज कर दिया गया है। सचिन बीकॉम का छात्र है। उसकी परीक्षा थी। एक नाबालिग भी था। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनारी गांव के रास्ते पर दौड़ाई कारें

पुलिस ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हुए थे। इसमें देखा गया कि आगे एक स्कार्पियो चल रही थी। वह हूटर बजा रही थी। कारों में म्यूजिक भी बज रहा है। युवक खिड़की पर बैठकर बाहर की तरफ लटके हैं। इस पर पड़ताल की गई। वीडियो में कारों के नंबर भी आ रहे थे। इससे आरोपियों को पहचानने में आसानी हुई। वीडियो शास्त्रीपुरम में सुनारी गांव के रास्ते पर बनाए गए थे।

काम नहीं आए सिफारिशी फोन

पुलिस ने कैलाश निवासी धीरज गोस्वामी, आवास विकास निवासी उत्कर्ष, पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी अंकित सिंह, लोहामंडी निवासी देव राजपूत और पश्चिमपुरी निवासी हरेंद्र त्यागी को पकड़ा। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। आरोपियों को रातभर हवालात में रखा गया। सभी को छोड़ने के लिए सिफारिशी फोन आए मगर, पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। कार्रवाई की। उनके अभिभावकों को भी बुलाकर कहा गया कि उनकी गलती से मुसीबत हो सकती थी।

यह भी पढ़ेंः- UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थीं, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक

पहले भी सामने आए कार से स्टंट के मामले

जनवरी में कार से स्टंट के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाईवे पर कार दौड़ाते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने कार्रवाई की थी। तीन युवक पकड़े गए थे। इसके बाद ऑडी कार से लटके युवकों का वीडियो सामने आया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। जून 2022 में भी फतेहाबाद रोड पर विधायक लिखी कार का वीडियो आया था।

वाहनों पर भारी भरकम जुर्माना

अगर, कोई व्यक्ति वाहन से खतरनाक स्टंट करता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई कर सकती है। यातायात पुलिस के मुताबिक, एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की जाएगी। वाहन को सीज कर दिया जाएगा। पांच हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया जाएगा। अगर, गाड़ी में हूटर लगा है, उसे बजाया जा रहा है तो 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर, हूटर बजाया नहीं जाता है तो एक हजार का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा स्टंट करते समय किसी की जान जाती है तो आईपीसी की धारा में अलग से कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed