{"_id":"615859a58ebc3eab7d38382d","slug":"fitness-of-without-high-security-number-plates-vehicles-closed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की फिटनेस बंद, केवल एंबुलेंस को ही अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की फिटनेस बंद, केवल एंबुलेंस को ही अनुमति
Sat, 02 Oct 2021 06:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Oct 2021 06:37 PM IST
सार
आगरा आरटीओ में बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) वाले व्यावसायिक गाड़ियों की फिटनेस शुक्रवार को रोक दी गई। ऐसी 25 गाड़ियों को वापस कर दिया गया। केवल एंबुलेंस को ही फिटनेस कराने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
विस्तार
आगरा जिले में नौ लाख से ज्यादा गाड़ियों में अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है। इनमें करीब 26 हजार वाहन व्यावसायिक हैं। शुक्रवार को ऐसे वाहनों की फिटनेस रोक दी गई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए 30 सितंबर तक की तारीख तय कर दी थी। एआरटीओ (प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों में एचएसआरपी लगवाने की मोहलत खत्म होने के बाद शुक्रवार को बगैर एचएसआरपी वाली गाड़ियों की फिटनेस बंद कर दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तकरीबन 26 हजार व्यवसायिक वाहनों में एचएसआरपी लगाया जाना बाकी है। फिटनेस बंद होने के बाद पहले ही दिन 100 से ज्यादा लोगों ने एचएसआरपी के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इस तरह से लगेगी प्लेट
आरटीओ पीके सिंह ने बताया कि जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 या 1 है उन्हें 15 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोडेड स्टीकर लगवाना है। जिन निजी वाहनों के पंजीकरण नंबर के अंत में 2 और 3 हैं उनको 15 फरवरी, 2022 तक मोहलत है।जिन नंबर का इकाई नंबर 4 या 5 है, उनको 15 मई, 2022 तक। अंत में 6 या 7 हैं, उन्हें 15 अगस्त 2022 तक और जिनके वाहनों के पंजीकरण की इकाई का नंबर 8 या 9 है, उन्हें 15 नवंबर, 2022 तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य है।