फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad said Agra and Mathura will become hubs of fish production in country

UP: देश में झींगा उत्पादन का हब बनेंगे आगरा और मथुरा...मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना

Tue, 24 Jun 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:02 AM IST
सार

मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मत्स्य पालकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगरा मंडल को विशेष महत्व देगी। इस दौरान उन्होंने लाभर्थियों को प्रमाणपत्र आदि वितरित किए।

विज्ञापन
Fisheries Minister Dr. Sanjay Nishad said Agra and Mathura will become hubs of fish production in country
संबोधित करते मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आगरा और मथुरा देश में झींगा उत्पादन के हब बनेंगे। दोनों जिलों में खारे पानी में झींगा पालन शुरू हो गया है। तमिलनाडृ और आंध्र प्रदेश के बाद अब आगरा मंडल भी झींगा उत्पादन में नया मुकाम हासिल कर रहा है।
विज्ञापन


सूरसदन में सोमवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मत्स्य पालकों के संग बैठक की। बताया कि पिछले दो वर्ष में इनलैंड फिशरीज (अंतर्देशीय मत्स्य पालन) के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने मत्स्य पालकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार मत्स्य पालन के क्षेत्र में आगरा मंडल को विशेष महत्व देगी। इस दौरान उन्होंने लाभर्थियों को प्रमाणपत्र आदि वितरित किए।
विज्ञापन


एससी में शामिल किए जाएं निषाद
निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को उनका हक मिलना चाहिए। पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित वर्ग में शामिल किया जाए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बागियों को मिली आजादी
समाजवादी पार्टी से निलंबित विधायकों के सवाल पर मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि जिन बागी विधायकों को निलंबित किया है, उन विधायकों को आजादी की सांस मिल गई है।

कॉरिडोर से मिलेगी सुविधा
वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर बनाने पर निषाद ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा जिन लोगों ने चौकी, थानों में जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाई थी, वह कॉरिडोर पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed