फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fish Cyber

Agra News: जिंदा मछली आपूर्ति के नाम पर 3 लाख की साइबर धोखाधड़ी

Sat, 01 Aug 2026 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
fish Cyber
आगरा। ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये जिंदा मछली आपूर्ति का सौदा एक युवक को महंगा पड़ा। आरोपी ने खुद को मछली कारोबारी बताकर 3.03 लाख रुपये अपने खाते में हस्तांतरित करा लिए। आरोप है कि इसके बाद उसने न तो मछलियां भेजीं और न ही रुपये लौटाए। पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि इंडिया मार्ट वेबसाइट पर उनकी बातचीत जे. कुमार से हुई थी। जे. कुमार ने खुद को सूरत का जिंदा मछली आपूर्तिकर्ता बताया और व्हाटसएप पर फर्जी दस्तावेज भेजे। उन्होंने 14 जून से 17 जून के बीच 3,03,500 रुपये जे. कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के एचडीएफसी बैंक खाते में हस्तांतरित किए। भुगतान के बाद भी मछलियां नहीं मिलीं और आरोपी टालमटोल करता रहा। जांच में आरोपी के पैन कार्ड, आधार कार्ड और जीएसटी दस्तावेज फर्जी निकले। पीड़ित ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और बैंक लेनदेन के दस्तावेज दिए हैं। जगदीशपुरा थाने में साइबर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed