फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   first the wife and then the husband shoot themselves After going to in-laws' house

Firozabad: ससुराल में जाकर पहले पत्नी और फिर पति ने खुद को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर; आगरा रेफर

Sun, 14 Apr 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 01:25 PM IST
सार

ससुराल में पत्नी को लेने आए पति को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने हथियार उठा लिया। पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। परिवार के लोग दोनों को गंभीर हालत में लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
first the wife and then the husband shoot themselves After going to in-laws' house
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दो महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति शनिवार को लेने पहुंच गया। पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह दरवाजा तोड़कर दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना  मटसेना थाना क्षेत्र के खेड़ा गनेशपुर गांव की है। गांव निवासी वर्षा की शादी करीब दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबियत खराब रहने लगी तो मायके वाले उसे ससुराल ले आए थे। यहां वे उसका उपचार करा रहे थे। 
विज्ञापन

करीब दो महीने बीतने के बाद शनिवार को पति रवि उसको लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। यहां आने के बाद वह कमरे में बैठा था और पत्नी चाय बना रही थी। पति ने उससे ससुराल चलने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। पति इसी बात से नाराज हो गया। पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए। दोनों के लहुलुहान हालत में देख सभी की चीख निकल पड़ी। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां गंभीर अवस्था में दोनों को आगरा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सदर अंबरीश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी की।


परिजन के अनुसार रवि की पहली पत्नी और वर्षा की बड़ी बहन की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चों का पालन पोषण करने के लिए ससुरालियों ने दूसरी बेटी वर्षा की शादी रवि से कर दी थी। पत्नी वर्षा के ससुराल जाने से इंकार करने पर पति ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। -सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed