फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   First choice of students for admission in social work department

समाज कार्य विभाग में प्रवेश छात्रों की पहली पसंद

Mon, 12 Jul 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
First choice of students for admission in social work department
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में स्थित समाज विज्ञान संस्थान में समाजशास्त्र, समाज कार्य और सांख्यिकी विभाग संचालित है। यहां समाज कार्य विभाग में प्रवेश छात्र-छात्राओं की पहली पसंद होती है। प्रति वर्ष सीट की अपेक्षा दो से तीन गुना अधिक आवेदन प्राप्त होता है। मेरिट के आधार पर छात्रों का प्रवेश लिया जाता है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा। जल्द परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उनका कहना है कि संस्थान में संचालित समाज कार्य विभाग से पढ़ाई करने वाले छात्रों को रोजगार के तमाम अवसर प्राप्त होते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, उद्योग, निगम, ग्रामीण विकास, शिक्षा, गैर सरकार संगठन, मानवाधिकार एजेंसियों, आपदा प्रबंधन आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

समाजशास्त्र विषय को छात्र सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए चुनते हैं। शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में भविष्य बनाते हैं। एम. स्टेट करने के बाद छात्र सांख्यिकी अधिकारी बन सकते हैं। स्टेटिस्टिकल सर्विसेज, सरकारी डाटा का विश्लेषण कर राष्ट्रीय नीति निर्धारित करने वाले अधिकारी के पद पर नियुक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम सीटें शुल्क
एमएसडब्ल्यू (समाज कार्य) 45 वार्षिक 6375 रुपये व परीक्षा का 4470 रुपये
एम. स्टेट 25 वार्षिक 3375 रुपये व परीक्षा का 4470 रुपये
एमए (समाजशास्त्र) 40 वार्षिक 3375 रुपये व परीक्षा का 4470 रुपये
पीएचडी (सांख्यिकी) 10 विश्वविद्यालय के नियमानुसार
पीएचडी (समाज कार्य) 23 विश्वविद्यालय के नियमानुसार
पीएचडी (समाजशास्त्र) 03 विश्वविद्यालय के नियमानुसार
समाज विज्ञान संस्थान के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं सहायता केंद्र के राकेश शर्मा (मोबाइल नंबर-7351214000) और सौरभ शर्मा (मोबाइल नंबर -6399880902) से संपर्क कर सकते हैं।
संस्थान में पढ़ने वाले महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हुए। डॉ. देव स्वरूप-डॉ. बीआर आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति, प्रो. जेपी सिंह जुरेल-इनफ्लीमेंट केंद्र गांधीनगर, गुजराज के निदेशक, आरके गौतम-बीएचईएल, झांसी में अतिरिक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विनोद मिश्रा-माइग्रेशन व अर्बनाइजेशन, यूनाइटेड नेशंस के चीफ पद पर काबिज हुए हैं।

प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि समाज विज्ञान संस्थान की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। यह संस्थान डीएवी कॉलेज, देहरादून में खोला गया था। संस्थान के संस्थापक निदेशक प्रो. आरएन सक्सेना थे। संस्थान में सबसे पहले पहले एक वर्ष का ‘सोशल सर्विसेज’ पाठ्यक्रम शुरू किया गया था। वर्ष 1955 में यह संस्थान आगरा विश्वविद्यालय में हस्तांतरित कर दिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने 10 सितंबर 1956 को संस्थान का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed