फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Ssp Line Hazir Ramgarh Daroga Found Run Without Number

फिरोजाबाद में दरोगा की दबंगई: एसएसपी ने की कार्रवाई, बिना नंबर की बाइक दौड़ा रहे उपनिरीक्षक हुए लाइन हाजिर

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
सार

रामगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की बाइक पर आगे और पीछे नंबर न होने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया। सुरेंद्र सिंह की तैनाती वर्तमान में रामगढ़ थाने पर थी। 

विज्ञापन
Firozabad Ssp Line Hazir Ramgarh Daroga Found Run Without Number
एसएसपी फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद शहर के औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल थानेदारों की कार्यशैली से नाखुश नजर आए। बिना नंबर की बाइक चलाने पर उपनिरीक्षक (दारोगा) को लाइन हाजिर किया तो चार बाइकों को सीज कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करने के साथ ही एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल शुक्रवार सुबह नौ बजे शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। रसूलपुर क्षेत्र में चूड़ी बाजार में जाम जैसी स्थिति थी, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्ष रसूलपुर अजय कुमार और थानाध्यक्ष दक्षिण सुशांत गौर को निर्देश दिए कि यहां पर सुबह के समय पुलिस बल तैनात किया जाए। नालबंद पुलिस चौकी पर भी फोर्स नहीं मिला। वहीं बिना नंबर की चार बाइक मिलने पर उन्होंने सीज करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। सड़क पर लगे तोरणद्वार को हटवाने को कहा। सुभाष तिराहा का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित जाटवपुरी चौराहा भी पुलिस विहीन मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान रामगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की बाइक पर आगे और पीछे नंबर न होने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया। सुरेंद्र सिंह की तैनाती वर्तमान में रामगढ़ थाने पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा के दौरान नगर निगम की गाड़ियों से लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए उन्होंने नगर आयुक्त विजय कुमार से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सुबह नौ बजे चहल पहल शुरू हो जाती है। वहां पर कूड़ा उठान जल्द करा लिया जाए जिससे जाम की स्थिति न बने।
ये भी पढ़ें:

हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी
यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति
हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण: जानिए आखिर कौन है चिकित्सक को अगवा करने वाली महाराष्ट्र की मंगला उर्फ संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed