फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण: जानिए आखिर कौन है चिकित्सक को अगवा करने वाली महाराष्ट्र की मंगला उर्फ संध्या

Fri, 16 Jul 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 16 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Honey Trap With Doctor Kidnapping Know Mangla Urf Anjali Who Called
अगवा करने की आरोपी मंगला उर्फ संध्या उर्फ अंजलि - फोटो : अमर उजाला

धौलपुर के दस्यु केशव गुर्जर गैंग के गुर्गे बदन सिंह ने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का अपहरण पूरी तैयारी के साथ किया था। एक महीने से बदमाश की साथी युवती मंगला उर्फ संध्या डॉक्टर के संपर्क में थी। वह एक युवक को अस्पताल लेकर पहुंची थी। उसे भाई बताया था। इसके बाद से ही बदमाश रेकी कर रहे थे। डॉक्टर उमाकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले अंजलि नामक युवती आई थी। उसने कहा था कि मथुरा में रहती है। उसका भाई बीमार रहता है। उसके पेट में दर्द उसे अस्पताल लेकर आई। युवक के पेट में पथरी थी। इस पर उसका पथरी का ऑपरेशन उनके बेटे ने किया था। तब से ही युवती फोन कर रही थी। उनसे पहले भाई को दवा देने के बारे में पूछने के लिए फोन किया। इसके बाद नौकरी पर लगाने को लेकर कॉल करने लगी। 

Honey Trap With Doctor Kidnapping Know Mangla Urf Anjali Who Called
चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक उमाकांत ने अस्पताल में जगह नहीं होने की बात कही। इसके बावजूद कॉल करती रही। एक दिन उनसे मिलने भी अस्पताल आई। जब भी कॉल करती थी, एक ही बात कहती थी कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसे रुपयों की जरूरत है। इसलिए नौकरी मांग रही है। इन्हीं बातों से प्रभावित होकर उसकी मदद करने के लिए किसी अस्पताल में नौकरी होने पर उसे बताने के लिए बोल दिया था।

Honey Trap With Doctor Kidnapping Know Mangla Urf Anjali Who Called
हनीट्रैप में फंसाने वाली मंगला और पीड़ित चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
युवती को सदर क्षेत्र में रखे था बदन सिंह 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महाराष्ट्र के गोदिया की रहने वाली मंगला पाटीदार ने बताया कि बदन सिंह के संपर्क में एक युवक के माध्यम से आई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। एक महीने पहले बदन सिंह के साथ आकर रहने लगी। वह उसे सदर के नैनाना जाट में रख रहा था। यहां पर किराये का मकान लिया था। वह अपने परिचित युवक को डॉक्टर के पास दिखाने लाई थी। तब बदन सिंह को पता चला कि डॉक्टर बात करता है। आसानी से अगवा किया जा सकता है। इसलिए अपहरण की योजना बना ली। कई बार मंगला उससे मिलने भी आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Trap With Doctor Kidnapping Know Mangla Urf Anjali Who Called
मंगला पाटीटार और पवन अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
युवती ने कहा था,रोहता में घर तक छोड़ दें...

एक सप्ताह पहले युवती ने डॉक्टर को फोन किया था। कहा था कि मिलना चाहती है। खंदारी चौराहे के पास वह डॉक्टर उमाकांत से मिली। खुद को परेशान बताया। नौकरी मांगी। डॉक्टर उमाकांत के अनुसार, उन्होंने अस्पताल में जगह होने पर बताने के लिए बोल दिया। मंगलवार को भी यही बात कही। इंसानियत के नाते चले गए थे। उसने कहा कि वह अब रोहता में रहने लगी है। यहां पर उसकी सहेली का घर है। उसे वहां तक छोड़ दें। अंधेरे की वजह से उसे दिक्कत हो रही है। इसके बाद कार में आकर बैठ गई।

विज्ञापन
Honey Trap With Doctor Kidnapping Know Mangla Urf Anjali Who Called
वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मिस्ड कॉल करती थी, परेशान दिखाती थी

पुलिस की पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि युवती उन्हें अक्सर कॉल करती थी। वह मिस्ड कॉल देती। बार-बार कॉल आने पर वह उससे बात करते थे। वह यही दिखाती थी कि  परेशान है। उनसे बात करके अच्छा लगता है। इस कारण ही वह उस पर भरोसा कर रहे थे। शक नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed