{"_id":"5a5f37b94f1c1b60268b4ecb","slug":"firozabad-school-principal-is-threaten-by-her-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः जिस स्कूल में पढ़े उसी की प्रिंसिपल के साथ रईसजादों ने कर डाला ये कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः जिस स्कूल में पढ़े उसी की प्रिंसिपल के साथ रईसजादों ने कर डाला ये कांड
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
call
- फोटो : SELF
फिरोजाबाद के प्रमुख अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधानाचार्य को शहर के चार रईसजादों ने उनके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले में उनसे चौथ मांगी। प्रधानाचार्य के पति की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि फिरोजाबाद में बुधवार को नामी स्कूल की प्रिंसिपल के साथ हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। स्कूल की प्रधाचार्य के पति ने बताया कि उनकी पत्नी को फोन पर लगातार धमकी दी जा रही थीं।
धमकी देने वाले युवक उनकी पत्नी के फोटो सोशल मीडिया पर डाकर बदनाम करने की बात कह रहे थे और इसके एवज में 40 लाख रुपये की चौथ मांगी। वर्ष 2014 में भी उनको इसी तरह की धमकियां देते हुए बदनाम किया गया था।

Trending Videos
threat call
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी अपनी बेटी के पास मुंबई गई थीं। यहां उनके फोन पर एसएमएस और मुम्बई में ही धमकी भरा पत्र भेजकर चौथ मांगी गई। आरोपियों ने कहा कि 2014 को भूलो मत फिर बदनाम करेंगे। वरना चालीस लाख रुपये दो।
स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य के पति ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिरोजाबाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया। बताया गया है कि हिरासत में लिए गए युवक भी धनाढ्य परिवार से जुड़े हैं।

एक युवक के पिता कारखाना संचालक हैं और एक युवक के पिता चूड़ी कारोबारी हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर सिर्फ इतना ही कहा है जांच की जा रही है।
पकड़े गए युवक पुलिस कस्टडी में हैं। थाने पहुंचे स्कूल के निदेशक ने मीडिया से कहा कि उनकी पत्नी को बदनाम करने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए चौथ मांगी जा रही थी।
एक दिन में घटना के खुलासे के लिए उन्होंने पुलिस को भी धन्यवाद दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो पहले इसी स्कूल के छात्र रहे हैं।