{"_id":"5f956c138ebc3e9bfd3f8533","slug":"firozabad-police-bust-bjp-leader-murder-case-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांडः सुपारी देकर भाड़े के शूटर से कराई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, खुले चौंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांडः सुपारी देकर भाड़े के शूटर से कराई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, खुले चौंकाने वाले राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:16 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले ईश्वरदेव गुप्ता, उसके भाई सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचा, दो बाइक बरामद की है। एसएसपी ने खुलासा करने वाले टीम को 25 हजार और एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टूंडला के नगला बीच में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे जमीन को लेकर रंजिश की बात सामने आई है। हत्या पड़ोसी ईश्वरदेव गुप्ता ने चार लाख रुपये के साथ-साथ 50 गज के प्लाट की सुपारी देकर भाड़े के शूटरों से कराई थी। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले ईश्वरदेव गुप्ता, उसके भाई सहित सात को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचा, दो बाइक बरामद की है। एसएसपी ने खुलासा करने वाले टीम को 25 हजार एवं एडीजी आगरा जोन ने 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की है। भागे शूटर दुर्वेश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
2 of 5
प्रेसवार्ता में हत्या की जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया थाना कि नारखी के नगला बीच निवासी भाजपा के नगला बीच मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर उर्फ डीके गुप्ता की 16 अक्तूबर की शाम आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर तीन आरोपियों को 17 अक्तूबर को जेल भेजा था।
3 of 5
नगला बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विवेचना में सामने आए शूटरों की तलाश में जुटी थी। 24 अक्तूबर शाम को एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, मीडिया सेल प्रभारी लोकेंद्र सिंह, थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार पचोखरा से आने वाले मार्ग पर आलमपुर पुलिया के समीप दो बाइकों पर सवार चार लोगों को रोककर हिरासत में लिया। इनमें हाथरस जंक्शन के मेढ़ू निवासी अनिल पंडित उर्फ गौतम पुत्र खजान सिंह जाटव, मक्खनपुर के जेबड़ा तिराहा निवासी जयकेश उर्फ जैकी पुत्र संतोष यादव, थाना पचोखरा मरसेना एवं हाल निवासी शिकोहाबाद हीरानगर बाईपास रोड शिशुपाल उर्फ गब्बर पुत्र राजपाल ठाकुर, थाना नारखी के रतीगढ़ी के बली मोहम्मद पुत्र नसरुद्दीन बताया। इन्होंने पूछताछ के दौरान भाजपा नेता दयाशंकर उर्फ डीके की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा नेता की फाइल फोटो और पकड़े गए हत्यारोपियों की जानकारी देते एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया मुख्य आरोपी नगला बीच निवासी ईश्वर देव गुप्ता एवं उसके भाई फूल किशोर गुप्ता उर्फ फूले है। हत्या के पीछे आपसी मदभेद और जमीन का विवाद बताया है। हत्या कराने की सुपारी के रूप में चार लाख रुपया नकद एवं पचास गज का प्लाट देना तय हुआ था। साठ हजार रुपया एडवांस दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा नेता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि हत्या की योजना नगला सिकंदर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र जादौन के सबमर्सिबल पंप पर बनी थी। सुपारी की शेष रकम मामला शांत होने के बाद देना तय हुआ था। एसएसपी ने बताया घटना को अंजाम देने बाइक पर सवार होकर अनिल पंडित, जयकेश उर्फ जैकी एवं थाना सिरसागंज के नगला नरैनी निवासी शूटर दुर्वेश बाइक पर सवार होकर गए थे। उन्होंने बताया कि जयकेश उर्फ जैकी को दयाशंकर ने धक्का मार दिया तो जैकी गिर गया। उसके बाद दुर्वेश ने दयाशंकर के गोली मार दी थी। पुलिस ने डीके हत्याकांड में शामिल सातों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचा,चार कारतूस, एक खोखा के साथ दो बाइक बरामद की है। हत्याकांड में शामिल शूटर दुर्वेश पुत्र चंद्रपाल यादव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।