फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Corona Virus Update 145 New Covid Patients At 6 May

फिरोजाबाद: सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी सहित 145 नए संक्रमित मिले, देहात में फैल रहा कोरोना

Fri, 07 May 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 May 2021 12:06 AM IST
सार

देहात क्षेत्रों में भी कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7322 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस 958 हैं। 

विज्ञापन
Firozabad Corona Virus Update 145 New Covid Patients At 6 May
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में गुरुवार को 145 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। देहात क्षेत्रों में भी कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7322 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस 958 हैं। 
विज्ञापन


जिले में गुरुवार को कोरोना सैंपलिंग टीम का सदस्य और सीएमओ कार्यालय के एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला कारागार में दो कैदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के सरस्वती नगर, पुरानी मंडी, महावीर नगर, सुहागनगर में तीन संक्रमित मिले हैं। शिकोहाबाद के ओम नगर, लोधी कोल्ड स्टोर के नजदीक दो, नगला करनसिंह, अब्बासपुर, नई बस्ती, मेहराबाद, एटा रोड में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। टूंडला के गुलाब नगर, हाइवे रेजीडेंसी, गणेश बिहार कॉलोनी, टूंडली रोड, वार्ड नंबर पांच, अलावपुर, शिवनगर, शिवपुरी,  ख्यालीराम का अहाता में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर, विगत दिनों से देहात क्षेत्रों में कोरोना प्रसार बढ़ गया है। बृहस्पतिवार केा दौलतपुर गांव में सात, गोंदई, एका, गुलाब बड़ी, कायथा, कोंडर, पुलिस लाइन, दौकेली, लुहारी,  नगला नेक, हरिया तेहसील, पैंगू रोड सिरसागंज, फतेहपुर कोटला, फरिहा, सुंदरपुर, स्नेनावली, हजरतपुर, ओंछा, मटावली सिरसागंज सहित अन्य गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएचसी जाटऊ पर एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


210 लोग कोरोना मुक्त
फिरोजाबाद। जिले में गुरुवार को 210 लोग कोरोनामुक्त हो गए। एक ओर लगातार कोरोन संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है तो दूसरी ओर संक्रमित तेजी से रिकवर हो रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 958 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में किया गया सैनिटाइजेशन
फिरोजाबाद नगर निगम द्वारा गुरुवार को शहर के मुख्य बाजारों व नई आबादी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेडएसओ दलवीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कोविड संक्रमण के मद्देनजर जारी वृहद सैनेटाजेशन अभियान के दौरान निगम की टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों नालबंदान, पुराना रसूलपुर, कोटला रोड के अलावा साठ फुटा आसफाबाद क्षेत्र में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिडकाव कराया। टीमों ने दबरई स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों को भी सैनेटाइज किया। अभियान के दौरान मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दलवीर सिंह एवं अरविंद भारती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed