{"_id":"5f5799448ebc3e36bc26ab52","slug":"firozabad-corona-virus-infected-died-in-sn-medical-college-21-new-case-came-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, 21 नए मरीज मिलने से 1903 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, 21 नए मरीज मिलने से 1903 पहुंचा आंकड़ा
Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
सार
- सरस्वती नगर में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- संक्रमितों का आंकड़ा 1903 पहुंचा
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : sociol media
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। एक संक्रमित व्यक्ति की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना से यह 50वीं मौत है। मंगलवार को 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले मं संक्रमितों का आंकड़ा 1903 हो गया है।
टूंडला निवासी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी थी, जिसके बाद परिजनों ने उनकी चार सितंबर को कोरोना की जांच कराई थी। रविवार देर शाम कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया।
मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में सरस्वती नगर गली नंबर छह में दो पुरुष व पांच महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। ओमनगर आसफाबाद में 10 वर्षीय बालिका, 75 वर्षीय वृद्ध, 38 वर्षीय युवक कोरोना से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए मरीज, साढ़े तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा
पुरानी मंडी में 21 वर्षीय युवक, विदरखां में 22 वर्षीय युवक, टूंडला में 53 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव मिले हैं। नगला विश्नू, माता वाली गली हिमायूंपुर, औझा नगर, लालपुर अजीरा बाईपास, नगला उदी, बादलपुर में एक-एक, जबकि विमला टावर में दो लोग कोरोना से पीड़ित मिले हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कराया है।

Trending Videos
संक्रमित बंदी फरार
थाना मटसेना के नगला श्रोती स्थित पंडित दीनदयाल आश्रम पद्धति स्कूल परिसर में कोरोना पॉजिटिव बंदी सोमवार की रात फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मंगलवार को दिन में हो सकी।
जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। परिजनों से संपर्क करके बंदी को किसी तरह से अस्पताल लाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।