फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Corona Virus Infected Died In Sn Medical College 21 New Case Came Today

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत, 21 नए मरीज मिलने से 1903 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • सरस्वती नगर में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • संक्रमितों का आंकड़ा 1903 पहुंचा

विज्ञापन
Firozabad Corona Virus Infected Died In Sn Medical College 21 New Case Came Today
corona virus - फोटो : sociol media

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। एक संक्रमित व्यक्ति की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना से यह 50वीं मौत है। मंगलवार को 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले मं संक्रमितों का आंकड़ा 1903 हो गया है। 
विज्ञापन


टूंडला निवासी व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी थी, जिसके बाद परिजनों ने उनकी चार सितंबर को कोरोना की जांच कराई थी। रविवार देर शाम कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में सरस्वती नगर गली नंबर छह में दो पुरुष व पांच महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। ओमनगर आसफाबाद में 10 वर्षीय बालिका, 75 वर्षीय वृद्ध, 38 वर्षीय युवक कोरोना से पीड़ित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड नए मरीज, साढ़े तीन हजार के पास पहुंचा आंकड़ा

पुरानी मंडी में 21 वर्षीय युवक, विदरखां में 22 वर्षीय युवक, टूंडला में 53 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव मिले हैं। नगला विश्नू, माता वाली गली हिमायूंपुर, औझा नगर, लालपुर अजीरा बाईपास, नगला उदी, बादलपुर में एक-एक, जबकि विमला टावर में दो लोग कोरोना से पीड़ित मिले हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कराया है।

संक्रमित बंदी फरार
थाना मटसेना के नगला श्रोती स्थित पंडित दीनदयाल आश्रम पद्धति स्कूल परिसर में कोरोना पॉजिटिव बंदी सोमवार की रात फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मंगलवार को दिन में हो सकी।


जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। परिजनों से संपर्क करके बंदी को किसी तरह से अस्पताल लाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed