{"_id":"61d134703a07a836fb603a18","slug":"firozabad-corona-virus-bihar-youth-found-covid-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: बिहार से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित, टीम कर रही तलाश, ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी परखेगा शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: बिहार से आया युवक निकला कोरोना संक्रमित, टीम कर रही तलाश, ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी परखेगा शासन
Sun, 02 Jan 2022 10:43 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:43 AM IST
सार
सुहागनगरी में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बरकरार है। विदेश से आने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दो और लोग कुवैत से सुहागनगरी में आए हैं। हाल में ही 150 से ज्यादा लोग विदेश से सुहागनगरी में आए थे। विदेश से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहर से आ रहे लोग सुहागनगरी के लिए मुसीबत बन रहे हैं। गया(बिहार) से सुहागनगरी में आए युवक की रेलवे स्टेशन पर सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर जांच में युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के बताए पते पर सेक्टर दो पहुंची तो वहां जानकारी मिली कि यहां युवक नहीं आया। टीम ने आसपास के 12 लोगों के सैंपल लिए हैं। टीम ने पुलिस के माध्यम से युवक का नंबर ट्रेसिंग के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन
स्टेशन पर उतरा तो यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उसका सैंपल लिया था
गया निवासी युवक दो दिन पूर्व सुहागनगरी में अपनी बहन के घर आया था। जब वह स्टेशन पर उतरा तो यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उसका सैंपल लिया था। शनिवार को युवक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित निकला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम सुहागनगरी में बताए पते पर पहुंची। यहां इस नाम के किसी भी युवक के आने की जानकारी नहीं मिली। टीम ने युवक का फोन नंबर मिलाया तो वह बंद था। युवक से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया तो कोरोना संक्रमित मरीज ने अपना सही पता बताने से इनकार कर दिया। देर शाम तक मरीज के पते की सही जानकारी नहीं लग सकी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि मरीज को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन और चार जनवरी होगा मॉकड्रिल, सुहागनगरी पर मंडरा रहा ओमिक्रॉन का खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार सुहागनगरी पर मंडरा रहा है। यदि ओमिक्रॉन की सुहागनगरी में लहर आती है तो स्वास्थ्य विभाग कितना समक्ष है इसकी तैयारियों को परखने के लिए तीन और चार जनवरी को मॉकड्रिल रखा जाएगा। यह मॉकड्रिल विस्तार से होगा। इसमें सैंपल लेने से लेकर मरीज को घर से लाने और अस्पताल में भर्ती कराने तक का अभ्यास किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी।
मॉकड्रिल के दिन पहले 10 लोगों का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद कंट्रोल रूम से टीमों को मरीज की जानकारी जाएगी। टीमें तुरंत सक्रिय होंगी और मरीज के घर का पता लगाकर उन्हें अस्पताल लाकर भर्ती कराया जाएगा। ऑक्सीजन और वेंटिलेटर संचालन का अभ्यास भी स्टाफ को कराया जाएगा। शासन से मॉकड्रिल कराने के लिए जारी आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है।
तैयारी कर रहे
तीन और चार जनवरी को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल विस्तार से कराया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, कोरोना को लेकर हमारी टीमें भी सक्रिय हैं। - डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
कोरोना वायरस: मथुरा में 11 संक्रमित मिलने से खलबली, बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग चिंतित