फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura 11 Covid Positive Found

कोरोना वायरस: मथुरा में 11 संक्रमित मिलने से खलबली, बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग चिंतित

Sun, 02 Jan 2022 10:25 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jan 2022 10:25 AM IST
सार

मथुरा में बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता की बात है। नई साल में लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आए। अब स्वास्थ्य विभाग के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग करना चुनौती की बात होगी।

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura 11 Covid Positive Found
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। लगातार कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग में चिंता है और इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कोशिश कर रहा है। वहीं वृंदावन में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

नए वर्ष पर लाखों की भीड़ उमड़ी
नववर्ष को लेकर ब्रज के मंदिरों में जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं होटल गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं में स्वास्थ्य विभाग कड़ी निगरानी बरत रहा है और लगातार सैंपलिंग की जा रही है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शनिवार को 18 वर्षीय युवक मथुरा, बाद गांव 42 वर्षीय युवक, बछगांव की 30 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, वृंदावन के चैतन्य बिहार में रहने वाले 40 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय पुरुष और ओमैक्स सिटी वृंदावन से 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तीन मामले ऐसे हैं जो नववर्ष पर ब्रज के मंदिरों में दर्शन के लिए यहां आये थे। इधर शनिवार को तीन हजार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed