{"_id":"5ab5e33f4f1c1b27088b6da2","slug":"firozabad-anil-jain-worked-done-as-rss-campaigner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद चुने गए अनिल जैन के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा सांसद चुने गए अनिल जैन के बारे में ये बात नहीं जानते होंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
डा. अनिल जैन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव फिरोजाबाद के डा. अनिल जैन राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। अनिल जैन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
उन्होंने आरएसएस के प्रचारक के तौर पर भी काम किया। वह झारखंड और बिहार में भी प्रचारक रहे फिर उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था।
उनका पूरा परिवार शुरुआत से ही आरएसएस का समर्थक रहा है। उनकी शादी 15 अगस्त 1992 को वंदना जैन के साथ हुई थी। 48 वर्षीय जैन के एक बेटा एवं एक बेटी है।

Trending Videos
मनाया जश्न
- फोटो : अमर उजाला
इंटर तक शिक्षा फिरोजाबाद में ग्रहण करने के बाद लखनऊ मेडिकल कालेज में एडमिशन लिया था। वहां से एमबीबीएस व एमएस किया। इसके बाद वह दिल्ली चले गए। बतरा हास्पिटल में सीनियर सर्जन हो गए थे।
वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफी करीबी माने जाते हैं। फिरोजाबाद में उनके पिता की पुण्यतिथि में खुद अमित शाह के आने के साथ हरियाणा के कई मंत्री शामिल हुए थे।
अब वह राज्यसभा के लिए चुने गए हैं और इसको लेकर उनके करीबियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राज्यसभा में जीत दर्ज करने के बाद करीबियों ने फिरोजाबाद में आतिशाबजी की।

आज होगा भव्य स्वागत
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अनिल जैन शनिवार को जिले में प्रथम बार आ रहे हैं। जिले में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।
बसपा के वरिष्ठ नेता रहे योगेश प्रताप बघेल शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे। इसके लिए कठफोरी मार्ग स्थित पार्थ मैरिज होम में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अनिल जैन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के लिए लखनऊ में मतगणना चल रही थी। तो उनके गृहनगर फिरोजाबाद में उनके समर्थक स्वागत की तैयारी करने में जुटे थे।