{"_id":"5cdfdaa0bdec2207571f55df","slug":"firozabad-adm-chhote-lal-mishra-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के एडीएम छोटेलाल मिश्र निलंबित, चुनाव आयोग की अनुमति के बाद की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के एडीएम छोटेलाल मिश्र निलंबित, चुनाव आयोग की अनुमति के बाद की गई कार्रवाई
Sat, 18 May 2019 03:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी छोटेलाल मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने चकबंदी विभाग में अनुसेवक से कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति की गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार ठहराए गए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी छोटेलाल मिश्र को निलंबित कर दिया है। छोटेलाल मिश्र फिरोजाबाद जनपद में एडीएम पद पर तैनात थे।
छोटेलाल के स्थान पर आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को फिरोजाबाद का नया एडीएम बनाया गया है। छोटेलाल के खिलाफ विभागीय जांच प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला वर्मा को सौंपी गई है। छोटेलाल के खिलाफ एफआईआर पहले ही हो चुकी है।
शासन ने अनुसेवक से कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति मामले में पीसीएस अधिकारी छोटेलाल को अन्य अधिकारियों के साथ जिम्मेदार माना है। मुख्यमंत्री ने प्रकरण में एफआईआर कराने और जिम्मेदार अफसरों को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए थे।

फर्जी तरीके से की पदोन्नति
शासन तत्कालीन चकबंदी आयुक्त सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पहले ही अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई कर चुका है। नियुक्ति विभाग ने एडीएम फिरोजाबाद छोटेलाल के चुनाव संबंधी कार्य से जुड़े होने की वजह से कार्रवाई से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी।
छोटेलाल अनुसेवकों की पदोन्नति के समय चकबंदी विभाग में उप संचालक चकबंदी मुख्यालय के पद पर कार्यरत थे। जांच में 70 अनुसेवकों की फर्जी तरीके से पदोन्नति की पुष्टि की गई थी। नियुक्ति विभाग ने आयोग से एडीएम फिरोजाबाद के पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति के लिए अधिकारियों का पैनल भी भेजा था।
चुनाव आयोग से अनुमति मिलते ही नियुक्ति विभाग ने शुक्रवार को छोटेलाल को निलंबित कर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को विभागीय जांच सौंप दी। साथ ही एटा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को फिरोजाबाद का नया अपर जिलाधिकारी बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया।