फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad Accident Son-in-law death in front of father-in-law

फिरोजाबाद हादसा: ससुर के सामने तड़प-तड़प कर गई दामाद की जान, जा रहे थे कैबिनेट मंत्री से मिलने

Mon, 12 Sep 2022 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 07:36 AM IST
सार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर-दामाद घायल हो गए। दामाद को गंभीर चोट आई थी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी सांसें थम गईं। 

 

विज्ञापन
Firozabad Accident Son-in-law death in front of father-in-law
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह के जनता दरबार में फरियाद लेकर रविवार सुबह ससुर-दामाद सहित तीन लोग एक ही बाइक से निकले थे। जैसे ही वे लोग गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे, तभी बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे में दामाद की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला सौंपा निवासी श्रीदयाल (28) अपने ताऊ कायम सिंह (50) और ससुर शिशुपाल (80) निवासी नगला खुशाली थाना सिरसागंज बाइक से कैबिनेट मंत्री सिरसागंज आवास पर जनता दरबार में जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार टैंकर से टकरा गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच श्रीदयाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कायम सिंह और ससुर शिशुपाल गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही घर में लोग गमगीन हो गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि हादसा टैंकर से हुआ है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोग घायल हुए हैं। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर टैंकर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। मृत युवक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed