फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two tourists suddenly fall ill at Taj Mahal

आगरा: ताजमहल पर दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरे; एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

Mon, 19 Oct 2026 09:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 19 Oct 2026 09:54 PM IST
सार

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
Two tourists suddenly fall ill at Taj Mahal
ताजमहल पर दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ने के दो अलग-अलग मामलों में समय रहते राहत पहुंचाई गई। पहली घटना में, पश्चिम बंगाल के एसके शाहिद की पश्चिमी पार्किंग के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


वहीं मैनपुरी की 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी ताजमहल के भीतर चक्कर आने से गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद एएसआई के कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत परिसर की डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोनों ही मामलों में समय पर मदद मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed